अमेरिका की वायू सेना ने बी-2 स्पिरिट बॉम्बर द्वारा हूती विद्रोहियों के ठिकानों पर किया हमला.

0
अमेरिका की वायू सेना ने बी-2 स्पिरिट बॉम्बर द्वारा हूती विद्रोहियों के ठिकानों पर किया हमला.
Spread the love

अमेरिका की एयर फोर्स ने यमन में ईरान समर्थित हूती चरमपंथियों के खिलाफ बड़ा हमला किया है, जिसमें उनके हथियार रखने के ठिकानों पर निशाना बनाया गया है. ये हमला यमन में स्थानीय समयानुसार गुरुवार (17 अक्टूबर) सुबह तड़के किया गया है. एयर फोर्स ने हमले में बी-2 स्पिरिट बॉम्बर का इस्तेमाल किया है, जो पहली बार यमन में तैनात किया गया है. बी-2 स्पिरिट अमेरिका का सबसे खतरनाक स्टील्थ बॉम्बर माना जाता है. उसने हूती चरमपंथियों के बमों के जखीरे और सैन्य हथियारों को निशाना बनाया, जिसका इस्तेमाल हूती द्वारा लाल सागर और अदन की खाड़ी में जहाजों पर हमलों के लिए किया जाता था.

अमेरिका की वायु सेना की सेंट्रल कमांड द्वारा अकेले किया गया यह हमला.

सी एन एन की रिपोर्ट के मुताबिक यह हमला अमेरिका की सेंट्रल कमांड द्वारा अकेले किया गया, जबकि पहले यमन में अमेरिकी अभियानों में ब्रिटेन भी शामिल रहता था. यह हमला ऐसे समय में आया है, जब इलाके में तनाव बढ़ा हुआ है, जहां इजरायल और ईरान के बीच लड़ाई छिड़ी हुई है. इस दौरान इजरायल लगातार लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर हमला कर रहा है. वहीं गुरुवार को अमेरिकी वायु सेना द्वारा हूती के ठिकानो पर किए गए हमलों से जुड़ा वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे @donco970 नाम के एक्स पेज से पोस्ट किया गया है.

एक बार में 9600 किलोमीटर तक का सफर पूरा कर सकता है, अमेरिका की वायु सेना द्वारा प्रयोग में लाये बी-2 स्पिरिट बॉम्बर.

अमेरिका की वायु सेना द्वारा प्रयोग में लाये बी-2 स्पिरिट बॉम्बर की खासियत इसकी स्टेल्थ तकनीक और भारी मात्रा में बम गिराने की क्षमता है. यह बॉम्बर परमाणु और पारंपरिक दोनों तरह के हथियारों को ले जा सकता है. ये एक बार में 9600 किलोमीटर तक का सफर पूरा कर सकता है. इस वजह से ये दुनिया में कहीं भी पहुंच सकता है. बी-2 स्पिरिट बॉम्बर में कुल चार इंजन होते हैं, जो 18,000 किलोग्राम तक पेलोड ले जाने की क्षमता रखता है. इसको दो पायलट मिलकर उड़ाते हैं.

Source link

ये भी पढ़ें.

इजरायल के हवाई हमलों में सिर्फ लेबनान के दो हजार से ज्यादा लोगों की मौत, स्वास्थ्य मंत्रालय.

 

कनाडा में हिंदुओं पर मंडरा रहा खतरा, भारतीय मूल के सांसद चंद्रा आर्या का बड़ा खुलासा.

मेरा परिचय।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *