इजरायल के हवाई हमलों में सिर्फ लेबनान के दो हजार से ज्यादा लोगों की मौत, स्वास्थ्य मंत्रालय.

0
इजरायल के हवाई हमलों में सिर्फ लेबनान के दो हजार से ज्यादा लोगों की मौत, स्वास्थ्य मंत्रालय.
Spread the love

लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इजरायल के हवाई हमलों के कारण उनके देश में 2,367 लोग मारे गए हैं वहीं 11,088 घायल हो गए हैं. ये आंकड़ा 8 अक्टूबर 2023 से अब तक का है. गुरुवार को मंत्रालय ने बताया कि 15 अक्टूबर को लेबनान के अलग-अलग इलाकों में हुए इजरायल के हवाई हमलों में मृतकों की संख्या 17 और घायलों की संख्या 182 हो गई. समाचार एजेंसी शिन्हुआ की मानें तो, दक्षिण में तीन लोग मारे गए और 92 लोग घायल हो गए. नबातियेह प्रांत में नौ लोग मारे गए और 49 घायल हो गए. वहीं, बेका घाटी में पांच लोग मारे गए और 26 लोग घायल हो गए. इसके अलावा, बालबेक हरमेल प्रांत में 15 लोग घायल हो गए.

हिजबुल्लाह के विरुद्ध लेबनान पर ताबड़तोड़ हवाई हमला कर रही है इजरायल की सेना.

23 सितम्बर से इजरायल की सेना हिजबुल्लाह के साथ बढ़ते तनाव के बीच लेबनान पर ताबड़तोड़ हवाई हमला कर रही है. 8 अक्टूबर 2023 के बाद से इजरायली सेना की ओर से लेबनानी-इजरायली सीमा पर गोलीबारी की जा रही है. जबकि, गाजा पट्टी में हमास और इजरायल के बीच युद्ध जारी है. यह हवाई अभियान पिछले वर्ष हमास के इजरायल पर हमले के बाद बढ़े हैं. गाजा पट्टी पर इजरायली हमले में 42,400 से अधिक लोग मारे हए। मृतकों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं.

इजरायल की ओर से गाजा और लेबनान पर हवाई हमले जारी हें.

दुनिया के बड़े देशों और संगठनों ने मध्य पूर्व के बिगड़ते हालात को लेकर कई चेतावनी जारी की. तमाम कोशिशों के बीच भी शांति वार्ता पर बात नहीं बन पाई. इस बीच इजरायल की ओर से गाजा और लेबनान पर हवाई हमले जारी रहे. हालात ने गंभीर मोड़ तब और ले लिया जब इजरायल ने 1 अक्टूबर को दक्षिण लेबनान में प्रवेश कर जमीनी कार्रवाई शुरू की.

हमास हमले में 1200 से अधिक इजरायल के नागरिकों की मौत हो गई थी.

पिछले साल सात अक्टूबर को हुए हमास हमले में 1200 से अधिक इजरायल के नागरिकों की मौत हो गई थी और करीब 250 इजरायल के नागरिकों को हमास के आतंकी बंधक बनाकर अपने साथ ले गए. इसके बाद छिड़ी जंग में गाज़ा समेत अन्य हिस्सों में लगभग 42 हजार लोगों की मौत हो चुकी है.

Source link

यह भी पढ़ें.

कनाडा में हिंदुओं पर मंडरा रहा खतरा, भारतीय मूल के सांसद चंद्रा आर्या का बड़ा खुलासा.

 

कनाडा और भारत के रिश्तों में खटास पैदा होने के बीच, विवाद में अमेरिका भी कूद पड़ा.

मेरा परिचय।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *