सूर्यकुमार यादव और वरुण दुबे ने की छक्कों की बरसात, मुंबई को दिलाई शानदार जीत।
भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव (70) और शिवम दुबे (71*) की आक्रामक पारियों के दम पर मुंबई ने मंगलवार को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के मुकाबले में सर्विसेज को 39 रन से हरा दिया। हैदराबाद में खेले गए मुकाबले में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 192 रन बनाए। जवाब में सर्विसेज की टीम 19.3 ओवर में 153 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। शिवम दुबे ने गेंदबाजी में एक विकेट भी चटकाया। उन्हें ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
सूर्यकुमार यादव ने 46 गेंदों में सात चौके और चार छक्के की मदद से 70 रन बनाए।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की शुरुआत बेहद खराब रही। पृथ्वी शॉ को पूनम पूनिया ने पहले ओवर में क्लीन बोल्ड कर दिया। कप्तान श्रेयस अय्यर (20) और अजिंक्य रहाण (22) भी बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। 60 रन पर तीन विकेट गंवाने वाली मुंबई को सूर्या-दुबे की जोड़ी ने संभाला। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 130 रन की शतकीय साझेदारी की। इस दौरान दोनों बल्लेबाजों ने कुछ आकर्षक स्ट्रोक्स लगाए। सूर्यकुमार यादव ने 46 गेंदों में सात चौके और चार छक्के की मदद से 70 रन बनाए। उन्होंने 152.17 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए।
दोनों बैटर्स ने छक्कों की बरसात करते हुए कुल 11 सिक्स जड़े।
वहीं, शिवम दुबे ने केवल 37 गेंदों में दो चौके और सात छक्के की मदद से नाबाद 71 रन बनाए। दोनों बैटर्स ने छक्कों की बरसात करते हुए कुल 11 सिक्स जड़े। दुबे की पारी की मदद से मुंबई ने 192 रन का विशाल स्कोर बनाया। 193 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सर्विसेज को शार्दुल ठाकुर ने तगड़े झटके दिए। उन्होंने सर्विसेज का टॉप ऑर्डर उड़ाया और दो बैटर्स नितीन तंवर व विनीत धनकड़ को खाता भी नहीं खोलने दिया। ठाकुर के अलावा शम्स मुलानी ने अपनी फिरकी का कमाल दिखाया।
मोहित अवस्थी और शिवम दुबे को एक-एक सफलता मिली।
बाएं हाथ के स्पिनर ने सर्विसेज के कप्तान मोहित अहलावत (54), मोहित राठी (20) और विकास यादव (0) को अपना शिकार बनाया। मोहित अवस्थी और शिवम दुबे को एक-एक सफलता मिली। मुंबई को इस जीत से 4 अंक मिले। मुंबई का अगला मुकाबला 5 दिसंबर को आंध्र प्रदेश से होगा। यह लीग चरण का आखिरी मुकाबला होगा।
यह भी पढ़ें.
प्राइम मिनिस्टर इलेवन को टीम इंडिया ने 6 विकेट से हराया, गिल के बाद सुंदर का विस्फोटक प्रदर्शन.
