अमेरिका सख्त हुआ बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा को लेकर, अल्पसंख्यकों की रक्षा की दी चेतावनी.
बांग्लादेश में जारी हिंदुओं की खिलाफ हिंसा पर अमेरिका ने दुख जताया है. बीते मंगलवार (3 दिसंबर) को अमेरिकी कांग्रेसी ब्रैड शर्मन ने एक बयान जारी कर बांग्लादेश की अंतरिम सरकार से हिंदू अल्पसंख्यकों की रक्षा करने की बात कही. शर्मन ने हिंदुओं के खिलाफ हो रहे अत्याचारों के संबंध में बांग्लादेश हिंदू बौद्ध ईसाई एकता परिषद और संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त वोल्कर तुर्क से जांच की मांग की.
अमेरिका के प्रशासन से हिंदू समुदाय सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया हे ब्रैड शर्मन ने.
कांग्रेसी नेता ब्रैड शर्मन ने मौजूदा अमेरिका के प्रशासन से हिंदू समुदाय के साथ हो रही हिंसा के खिलाफ कार्रवाई करने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया. बता दें कि बीते महीने देशद्रोह समेत बांग्लादेश के राष्ट्रीय ध्वज के ऊपर भगवा झंडा फहराने के आरोप में चिन्मय कृष्ण दास को गिरफ्तार कर लिया गया था .
The #Bangladesh government has a duty to protect all citizens, particularly the minority #Hindu community, against violence. I am outraged by recent attacks against Bangladesh’s Hindu community and urge Bangladesh’s government to take serious action to end anti-Hindu violence.
— Congressman Brad Sherman (@BradSherman) December 3, 2024
अल्पसंख्यक समुदायों के खिलाफ हिंसा की घटनाएं तेजी से बढ़ी हें
चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी के बाद बांग्लादेश में अल्पसंख्यक समुदायों के खिलाफ हिंसा की घटनाएं तेजी से बढ़ी. चिन्मय कृष्ण दास के खिलाफ एक्शन एक स्थानीय राजनेता द्वारा शिकायत दर्ज करने के बाद लिया गया था, जिसमें हिंदू समुदाय की एक रैली के दौरान बांग्लादेश के राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने का आरोप लगाया गया था.
चिन्मय कृष्ण दास के वकील पर जानलेवा हमला किया गया.
चिन्मय कृष्ण दास ने अपने गिरफ्तारी के खिलाफ कोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसको लेकर अगली सुनवाई की तारीख 2 जनवरी, 2025 को तय की गई है. इस बीच वो कथित राजद्रोह के आरोप में जेल में ही रहेंगे. चैटोग्राम मेट्रोपोलिटन सत्र न्यायाधीश सैफुल इस्लाम ने सुनवाई के लिए नई तारीख तय की क्योंकि बचाव पक्ष का वकील अदालत से अनुपस्थित था. चिन्मय का केस लड़ने वाले वकील रमन राय पर भी जानलेवा हमला किया गया. वो अभी ICU में भर्ती हैं. उनपर कट्टरपंथियों ने हमला किया था,जिसमें वो बुरी तरह घायल हो गए थे.
यह भी पढ़ें.
पाकिस्तान की सेना को कोन मार रहा हे, एक महीने में 138 सैनिकों की मौत, 207 बार हुआ प्रहार.

This is really interesting, You’re a very skilled blogger. I’ve joined your feed and look forward to seeking more of your magnificent post. Also, I’ve shared your site in my social networks!