मारीमुथु फिल्म अभिनेता का कार्डियक अरेस्ट से निधन, सदमे में हे पूरी तमिल फिल्म इंडस्ट्री।

0
मारीमुथु फिल्म अभिनेता का कार्डियक अरेस्ट से निधन, सदमे में हे पूरी तमिल फिल्म इंडस्ट्री।
Spread the love

जी मारीमुथु का दिल का दौरा पड़ने से मृत्यू हो गई हे, समाचारों के अनुसार सुबह 8: 00 बजे एथिरनीचल नाम के अपने टेलीविजन शो के लिए डबिंग करते समय अचानक मूर्छित होकर गिर गए. ओर उन्हें तुरन्त पास के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया परन्तु डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। तमिल अभिनेता-डायरेक्टर ने हाल ही में रजनीकांत की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जेलर’ में अभिनय किया था। फिल्म ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने शुक्रवार को ट्विटर / एक्स पर अभिनेता की मृत्यू के समाचार की पुष्टि की है।

अंतिम दर्शनों के लिए स्वर्गीय जी मारीमुथु के पार्थिव शरीर को उनके घर चेन्नई ले जाया जाएगा।

जी मारीमथु को तमिल टेलीविजन सीरीज में एथिरनीचल के रोल में काफी प्रसिद्धि प्राप्त हुई थी। उन्होंने फिल्म मेकर मणिरत्नम सहित अन्य लोगों के साथ असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में भी कार्य किया है। रमेश बाला ने ट्वीट किया, “शॉकिंग पॉपुलर तमिल कैरेक्टर अभिनेता क्टर मारीमुथु का आज सुबह कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हो गया हे।   हाल ही में, उन्होंने अपने टीवी सीरियल डायलॉग्स द्वारा काफी फैन फॉलोइंग प्राप्त कर ली थी… भगवान उनकी आत्मा को शांति दें!” एक अन्य ट्वीट में रमेश बाला ने लिखा कि स्वर्गीय जी मारीमुथु 57 वर्ष के थे।   जी मारीमुथु के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शनों के लिए चेन्नई स्थित उनके घर ले जाया जाएगा। अंतिम संस्कार उनके गृहनगर थेनी में परिवार के सदस्यों की उपसितिथि में होगा। वहीं उनके आकस्मिक निधन से तमिल इंडस्ट्री सदमे में है और कई अभिनेता और प्रशंसक दिवंगत अभिनेता की मृत्यू पर अपना दुख जाहिर कर रहे हैं।

अपने फिल्मी करियर की शुरुआत जी. मारीमुथु ने वर्ष 1999 में की थी।

पाठकों की जानकारी के लिए लिख रहें हे कि जी. मारीमुथु अपने टीवी शो एथिरनीचल से काफी प्रसिद्ध हो गए थे। वह डेली सोप में अपने किरदार आदिमुथु गुणसेकरन के कारण एक घरेलू नाम बन गए थे। टीवी शो में उनका प्रसिद्ध  डायलॉग ‘हे, इंदम्मा’ इंटरनेट सनसनी बन गया था। उन्होंने अपने फिल्मी करियर का आरम्भ वर्ष 1999 में अजित कुमार की फिल्म वैली में सहायक भूमिका निभाकर की थी। फिर, उन्होंने निर्देशक वसंत के तहत आसी में सहायक निर्देशक के रूप में भी काम किया।

लम्बे ब्रेक के बाद वर्ष  2014 में फिल्म पुलिवाल से वापसी की थी जी. मारीमुथु ने।

फिल्म वैली में अजित, सुवलक्ष्मी और प्रकाश राज मुख्य भूमिका में थे। वर्ष 2008 में, मारीमुथु ने कन्नुम-कन्नुम के साथ अपने डायरेक्शन का आरम्भ किया, जिसमें प्रसन्ना और उदयथारा लीड रोल में थे। उन्होंने न केवल फिल्म का निर्देशन किया बल्कि फिल्म के लिए स्क्रीप्ट, स्क्रीनप्ले और डायलॉग भी प्रोवाइड कराए.उन्होंने डायरेक्शन से लंबा ब्रेक लिया और 2014 में फिल्म पुलिवाल से वापसी की। प्रसन्ना और वेमल अभिनीत थ्रिलर ड्रामा, वर्ष 2011 की मलयालम फिल्म चप्पा कुरिशु की रीमेक था।

मारीमुथु के अभिनय करियर की बात करें तो उन्होंने कईं सपोर्टिंग रोल में प्रसिद्धि प्राप्त की। जिनमें युद्धम सेई (2011) , कोडी (2016) , बैरवा (2017) , कडाईकुट्टी सिंगम (2018) , शिवरंजिनियम इन्नम सिला पेंगलम (2021) और हिन्दी फिल्म अतरंगी रे (2021) ,

Source link

यह भी पढ़ें।

अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस हे आज, पढे कब से हुआ इस दिवस का आरम्भ ओर कब मनाया गया इसको पहली बार।

 

तुरकिये मे फिर आर्थिक सुधार आरंभ, विदेशी निवेशकों को आकर्षित कर रहें हे उनके समान वाले बाज़ार। 

मेरा परिचय।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *