इजरायल के लेबनान पर ताज़ा हमले में 22 लोगों की मौत, हमले से बच निकला नसरल्लाह का बहनोई.
बेरूत के मध्य इलाके में गुरुवार शाम को इजरायल के हवाई हमलों में 22 लोगों की मौत हो गई और 117 लोग घायल हो गए, जिसमें ज्यादातर लोग आम नागरिक थे. लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार हमलों से एक आवासीय इमारत बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि एक अन्य इमारत पूरी तरह ढह गई. ये हमले ऐसे समय में हुए हैं जब इजरायल ने लेबनान में ईरान समर्थित हिज्बुल्लाह के खिलाफ अपने हमलों का दायरा बढ़ा दिया है.
लेबनान की राजधानी के शिया बहुल बचौरा इलाके में हुए इजरायल के हमले.
इजरायली हमले राजधानी के शिया बहुल बचौरा इलाके में हुए, जहां एक जोरदार धमाका सुना गया. इस इलाके की दो आवासीय इमारतों को निशाना बनाया गया, जिनमें से एक पूरी तरह से ढह गई. हमले के बाद घायलों को अमेरिकन यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया.
⚡️In Beirut, #Lebanon, #Israel conducted airstrikes on the Ras al-Nabaa area, leading to the complete destruction of a #residential building.
This attack targeted a civilian zone in the center of the capital. pic.twitter.com/KjrWOvuawz
— Intel Sentinel (@IntelSentinel_) October 10, 2024
हसन नसरल्लाह के बहनोई वाफिक सफा को निशाना बनाने की कोशिश की थी इजरायल ने.
सूत्रों के मुताबिक, हिज्बुल्लाह के उच्च अधिकारी और हसन नसरल्लाह के बहनोई वाफिक सफा को इस हमले में निशाना बनाने की कोशिश की गई थी, लेकिन वो बच गया. वह जिस बिल्डिंग में था, उसे इजरायल ने निशाना बनाया, लेकिन बचकर भागने में कामयाब हो गया.
हिज्बुल्लाह ने भी अभी तक इस इजरायल के हमले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया.
इजरायली टैंक ने लेबनान के नकौरा में संयुक्त राष्ट्र के अड्डे पर वाचटॉवर को निशाना बनाया, जिससे यूएन के दो इंडोनेशियाई सैनिक घायल हो गए. इजरायली सेना ने इस हवाई हमले पर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की है, लेकिन यह हमले उस समय हो रहे हैं जब इजरायल ने लेबनान में हिज्बुल्लाह के खिलाफ अपने हमले तेज कर दिए हैं. हिज्बुल्लाह ने भी अभी तक इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है. बेरूत में हुए इजरायली हमले में अभी तक 2000 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं और 11 हजार से ज्यादा लोग घायल है.
ये भी पढ़ें.
जुल्फिकार खान पाकिस्तानी इमाम को इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने देश से निष्कासित करने का आदेश जारी किया.
