अमेरिका ने जंग के बीच पिछले एक साल में इजरायल को बेचे कितने और कौन से हथियार.
इजरायल हमास युद्ध की शुरुआत के बाद से अमेरिका ने अंधाधुंध तरीके से इजरायल को हथियारों और गोला-बारूद की भरपूर सप्लाई की है. इसके अलावा अमेरिकी सरकार ने इजरायल की मदद करने के लिए अपने जंगी जहाज, फाइटर जेट को भी युद्ध क्षेत्र में तैनात कर दिया. इसी बीच ब्राउन यूनिवर्सिटी के कॉस्ट ऑफ वॉर प्रोजेक्ट की रिपोर्ट ने चौंकाने वाले डेटा पेश किए है, जो बताते हैं कि बीते 1 साल के दौरान अमेरिका ने इजरायल को कितने हथियार दिए हैं और इसका कॉस्ट क्या है. रिपोर्ट के मुताबिक जो बाइडेन की अमेरिकी सरकार ने अब तक लगभग 22.76 बिलियन डॉलर (18,47,15,19,00,000) का हथियार बेंजामिन नेतन्याहू के देश को दे चुकी है.
अमेरिका ने इजरायल को 57,000 तोपखाने के गोले, 36,000 राउंड गोला-बारूद, 20,000 M4A1 राइफल दिए.
अमेरिका ने 22.76 बिलियन डॉलर की सहायता में से 17.9 बिलियन डॉलर सुरक्षा के नाम पर और 4.86 बिलियन डॉलर युद्धपोतों की तैनाती के लिए खर्च किए, जो वॉर जोन में इस्तेमाल किए गए. हालांकि, इस पैसों में ग्लोबल शिपिंग में बढ़े खर्चों का जिक्र नहीं है. ब्राउन यूनिवर्सिटी के कॉस्ट ऑफ वॉर प्रोजेक्ट की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका ने इजरायल को 57,000 तोपखाने के गोले, 36,000 राउंड गोला-बारूद, 20,000 M4A1 राइफल दिए. इसके अलावा 8,700 MK 82 500 पाउंड बम और 14,000 एंटी-टैंक मिसाइल पहुंचाई है.
अमेरिका की सरकार ने दोनों हाथों से पैसे लुटाए आयरन डोम और डेविड स्लिंग एयर डिफेंस सिस्टम के लिए.
आयरन डोम और डेविड स्लिंग एयर डिफेंस सिस्टम के लिए भी अमेरिका की सरकार ने दोनों हाथों से पैसे लुटाए हैं. उन्होंने एयर डिफेंस सिस्टम के लिए लगभग 9.4 बिलियन डॉलर की मदद की है. जो बाइडेन की अमेरिकी सरकार ने इजरायल को सहायता के रूप में 14,100 MK 84 अनगाइडेड 2,000 बम, 3,000 ज्वाइंट डायरेक्ट अटैक म्यूनिशन डंब-टू-स्मार्ट बम ट्रांसफॉर्मर किट, 4,127,000 kg JP-8 जेट ईंधन, 1,800 M 141 बंकर बस्टर बम, 200 स्विचब्लेड ड्रोन, 75 ज्वाइंट लाइट टैक्टिकल Vehicle और 2,600 250-पाउंड JBU-39 छोटे डायमीटर वाले बम भी दिए हैं.
ये भी पढ़ें.
मोहम्मद मुईज्जू मालदीव के राष्ट्रपति ने चीन से ये महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट छीन भारत को सौंपा.

you are in reality a good webmaster The website loading velocity is amazing It sort of feels that youre doing any distinctive trick Also The contents are masterwork you have done a fantastic job in this topic