AI-159 फ्लाइट रद्द, ड्रीमलाइनर तकनीकी खामी से यात्रियों की परेशानी।

0
AI-159 फ्लाइट रद्द, ड्रीमलाइनर तकनीकी खामी से यात्रियों की परेशानी।
Spread the love

एअर इंडिया की अहमदाबाद से लंदन जाने वाली फ्लाइट AI-159 को मंगलवार को अचानक रद्द कर दिया गया। यह वही रूट है, जहाँ कुछ दिन पहले AI-171 विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। उस हादसे के बाद से इस रूट पर यात्रियों में डर और कंपनी की ओर से असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

AI-159 को 1:10 बजे उड़ान भरनी थी

एअर इंडिया का AI-159 बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान दोपहर 1:10 बजे अहमदाबाद से रवाना होने वाला था और इसे लंदन के गैटविक हवाई अड्डे पर शाम 6:25 बजे पहुंचना था। लेकिन अंतिम क्षणों में इसे रद्द कर दिया गया, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी।

तकनीकी खामी के चलते उड़ानें बाधित

बीते दो दिन में तीन ड्रीमलाइनर विमानों में तकनीकी खामी देखी गई है। पहले AI315 (हांगकांग से दिल्ली) फ्लाइट को बीच उड़ान से लौटना पड़ा, फिर सैन फ्रांसिस्को से मुंबई आने वाली फ्लाइट को कोलकाता में रोकना पड़ा। अब AI-159 की उड़ान रद्द कर दी गई है।

एअर इंडिया ने वेबसाइट पर दी पुष्टि

हवाई अड्डा अधिकारियों के अनुसार, उड़ान रद्द करने का कारण परिचालन से जुड़ी समस्याएँ बताई गई हैं। एअर इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर भी इस उड़ान को रद्द घोषित किया गया है। यह विमान तय समय से देरी से दोपहर 3 बजे रवाना होने वाला था।

AI-171 को बदलकर AI-159 किया गया था

हादसे में शामिल AI-171 फ्लाइट को हटाकर उसी रूट पर AI-159 को नया कोड दिया गया था। लेकिन पहली ही उड़ान में रद्द होने से यात्रियों में निराशा और डर का माहौल है। एयरलाइन की ओर से स्पष्ट जानकारी न मिलने पर यात्रियों का आक्रोश और बढ़ा।

यात्रियों को नहीं दी गई जानकारी

AI-159 के एक यात्री ने बताया, “मैं दोपहर 1 बजे लंदन जाना चाहता था, लेकिन फ्लाइट कैंसिल हो गई। कोई कारण या रिफंड की जानकारी नहीं दी गई।” एक अन्य यात्री के अनुसार, “मुझे बताया गया है कि फ्लाइट अब कल सुबह 11 बजे रवाना होगी।”

सैन फ्रांसिस्को फ्लाइट में भी आई खराबी

AI180 (सैन फ्रांसिस्को से मुंबई) फ्लाइट के एक इंजन में तकनीकी गड़बड़ी आ गई थी, जिसके चलते कोलकाता में सभी यात्रियों को रात में उतारना पड़ा। उड़ान को सुबह 5:20 बजे रोक दिया गया और सुरक्षा कारणों से सभी को विमान से बाहर निकाला गया।

हादसे में 241 लोगों की जान गई थी

12 जून को AI-171 फ्लाइट, अहमदाबाद से उड़ान भरने के कुछ ही सेकंड बाद बीजे मेडिकल कॉलेज के छात्रावास से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। उस विमान में 230 यात्री, 10 क्रू और 2 पायलट सवार थे, जिनमें से सिर्फ एक ब्रिटिश नागरिक जीवित बचा।

हांगकांग फ्लाइट को भी लौटना पड़ा

AI315 (हांगकांग से दिल्ली) फ्लाइट को उड़ान के दौरान तकनीकी गड़बड़ी का संदेह होने पर वापस लौटाया गया। यह फ्लाइट भी बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर द्वारा संचालित थी, और यही विमान फिलहाल एयर इंडिया की इंटरनेशनल सेवाओं की रीढ़ बना हुआ है।

ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में भी खराबी

सिर्फ एअर इंडिया ही नहीं, बल्कि ब्रिटिश एयरवेज की BA35 फ्लाइट में भी उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद तकनीकी खराबी देखी गई। पायलटों ने फ्लैप सिस्टम में खराबी पाई और फ्लाइट को हवा में चक्कर लगवाते हुए अतिरिक्त ईंधन फेंकना पड़ा, ताकि सुरक्षित लैंडिंग हो सके।

तकनीकी दिक्कतों पर उठ रहे सवाल

लगातार बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमानों में खराबी आने से यात्री न केवल परेशान हैं, बल्कि उड़ानों की सुरक्षा को लेकर चिंतित भी हैं। एयर इंडिया को इन घटनाओं पर स्पष्ट और पारदर्शी जवाब देना होगा, वरना उसकी विश्वसनीयता पर सवाल उठेंगे।

Source link

यह भी पढ़ें।

लगातार तकनीकी दिक्कतों से विमानन सेक्टर में मची हलचल।

 

एयर इंडिया क्रैश: मलबे से मिला DVR, जांच को मिल सकती है नई दिशा।

मेरा परिचय।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *