विराट कोहली लंदन जाएंगे ओर एक महीने की छुट्टी मनाएंगे।

0
Spread the love

पूर्व भारतीय कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में खेले जा रहे तीसरे वनडे के बाद क्रिकेट से ब्रेक लेंगे. वह मां, वाइफ अनुष्का शर्मा और बेटी वामिका के साथ एक महीने की छुट्टी मनाएंगे. कई मीडिया रिपोर्ट में ऐसा बताया गया है,

विराट कोहली कि पत्नी अनुष्का शर्मा और बेटी पहले से ही लंदन में हैं। 

रिपोर्ट में बताया गया कि विराट कोहली अपने परिवार के साथ समय बिताएंगे, जिसमें उनकी मां भी शामिल हैं. बताया गया कि वे क्रिकेट से कुछ दिन के लिए ब्रेक लेंगे. उनकी पत्नी बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और बेटी पहले से ही लंदन में हैं, कोहली के परिवार के कुछ और सदस्य ऑल-फॉर्मेट सीरीज के समापन के बाद उनके साथ शामिल होंगे। 

आठ मैचों की सीमित ओवरों की सीरीज के लिए विराट कोहली को आराम दिया गया है। 

भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली को वेस्टइंडीज के खिलाफ 22 जुलाई से शुरू होने वाली आठ मैचों की सीमित ओवरों की सीरीज के लिए आराम दिया गया है और अगले महीने के अंत में श्रीलंका में होने वाले एशिया कप 2022 के लिए भारत के शिविर में शामिल होने की उम्मीद है। गौरतलब है कि विराट कोहली लंदन में अनुष्का शर्मा के साथ कथित तौर पर कृष्णा दास के एक प्रवचन में शामिल हुए थे. एक फैन ने ट्वीट किया, “विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने लंदन में कृष्णदास कीर्तन में शिरकत की.”

पिछले तीन सालों से विराट कोहली ने एक भी शतक नहीं लगाया है। 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विराट कोहली ने आईपीएल समेत इंटरनेशनल क्रिकेट में पिछले तीन सालों से शतक नहीं लगाया है. उनके बल्ले से तीन डिजिट स्कोर आखिरी बार 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ निकले थे. आईपीएल 2022 से रवि शास्त्री और कपिल देव समेत कई पूर्व क्रिकेटर विराट कोहली को ब्रेक लेने की सलाह दे चुके हैं.

Source link

यह भी पढ़ें। 

ऋषभ पंत का अब तक का करियर अच्छा रहा है, आशीष नेहरा ने उनकी तारीफ।

इतिहास रचने के मुहाने पर इंग्लैंड, भारत पर मंडरा रहा शर्मनाक हार का खतरा।

मेरा परिचय।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *