विराट कोहली दो ड्रिंक के बाद रात भर नाचता था, अब पीना छोड़ दिया, बीवी अनुष्का ने खोले राज।

0
Spread the love

नई दिल्ली: मौजूदा दौर में स्टार भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली दुनिया के सबसे फिट स्पोर्ट्सपर्सन में से एक हैं। अपनी क्लासिक बल्लेबाजी के लिए पहचाने जाने वाले विराट की दुनियाभर में फैन फॉलोइंग हैं। 34 साल के कोहली ने बीते कुछ साल में अपनी फिटनेस पर जबरदस्त काम किया है। अपनी डाइट में सख्ती बरती। पुरानी आदतें छोड़ी। वेस्ट दिल्ली के बिंदास लड़के विराट ने अपनी जवानी के हर पल का आनंद लिया है। वह खाने-पीने के काफी शौकीन थे। खुद को पार्टी एनिमल बताते हुए कोहली ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ा एक बड़ा खुलासा किया है।

 

विराट कोहली ने अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ एक दिलचस्प रैपिड-फायर राउंड खेला।

इंडियन स्पोर्ट्स ऑनर्स अवॉर्ड के रेड कार्पेट पर, विराट कोहली ने अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ एक दिलचस्प रैपिड-फायर राउंड खेला। कपल से पूछा गया, ‘दोनों में से डांस फ्लोर पर सबसे ज्यादा डांस कौन करता है? जिस पर अनुष्का ने कोहली की तरफ इशारा किया। अनुष्का के जवाब से चौंक गए कोहली और पूछा, ‘मैं’, और डांस’।

पहले रात तीन बजे तक जागते थे, पार्टी करते थे विराट कोहली, लेकिन अब ऐसा नहीं है।

विराट कोहली ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए एक दिलचस्प कहानी सुनाई। बोले, ‘मैं अब नहीं पीता, लेकिन पहले पार्टी में अगर दो ड्रिंक हो गई तो फिर मुझे किसी चीज की परवाह नहीं होती थी। रातभर डांस करता था। पहले रात तीन बजे तक जागते थे, पार्टी करते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं है। अब रात साढ़े नौ बजे ही सो जाते हैं। अनुष्का ने भी विराट की बात का सपोर्ट किया और कहा कि अब वामिका के जन्म के बाद लेट नाइट पार्टी संभव नहीं है। बच्चा होने के बाद आप बहुत ज्यादा सोशल नहीं हो सकते।

विराट कोहली ओर अनुष्का शर्मा ने साल 2017 में शादी की थी।

विराट कोहली -अनुष्का शर्मा को इंडस्ट्री का पावर कपल कहा जाता है। तीन साल की डेटिंग के बाद दोनों ने साल 2017 में शादी कर की थी। लॉकडाउन के दौरान अनुष्का प्रेगनेंट हुईं और 2021 में बेटी वामिका को जन्म दिया। अनुष्का जल्द ही फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ में नजर आने वाली हैं, जिसमें वह पूर्व भारतीय महिला कप्तान झूलन गोस्वामी का किरदार निभाएंगी।

Source link

यह भी पढ़ें।

क्रुणाल पांड्या ने अपनी टीम लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया।

विराट कोहली अहमदाबाद टेस्ट में रवींद्र जडेजा के आउट होने से हुये, नाराज वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।

मेरा परिचय।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *