कबड्डी लीग मे आज रात तीन मुक़ाबले खेले जाएँगे, पढ़ें किन तीन टीमों के बीच खेल होगा।

0
Spread the love

प्रो कबड्डी लीग (PKL) 2022 में आज रात तीन मुकाबले खेले जाएंगे. पहला मैच जयपुर पिंक पैंथर्स और गुजरात जॉयंट्स के बीच खेला जाएगा. दोनों ही टीमों ने बीती रात भी मुकाबले खेले थे और लगातार दूसरे दिन खेलती हुई नजर आएंगी. दूसरा मुकाबला तेलुगू टाइटंस और दबंग दिल्ली के बीच खेला जाएगा तो वहीं दिन का आखिरी मुकाबला बंगाल वॉरियर्स और पटना पाइरेट्स के बीच होना है। 

गुजरात की कबड्डी टीम को इस सीजन की पहली जीत मिली।

बीती रात गुजरात की कबड्डी टीम को इस सीजन की पहली जीत मिली थी तो वहीं जयपुर ने लगातार दूसरा मैच जीता था. इन दोनों के बीच होने वाला मुकाबला बेहद रोमांचक होगा क्योंकि दोनों ही टीमें बेहतरीन फॉर्म में दिखाई दे रही हैं. दबंग दिल्ली और तेलुगू टाइटंस के बीच होने वाले मुकाबले में रोमांच अपने चरम पर रह सकता है. डिफेंडिंग चैंपियन दिल्ली लगातार तीन मुकाबले जीत चुकी है तो वहीं तेलुगु टाइटंस ने भी अपने पिछले मैच में जीत हासिल की थी।

मैच में बंगाल की कबड्डी टीम का पलड़ा भारी नजर आ रहा है।

पटना कबड्डी टीम फिलहाल अंक तालिका में आखिरी स्थान पर है और उन्हें पहली जीत का इंतजार है तो वहीं बंगाल ने 3 में से 2 मुकाबले जीते हैं. बंगाल और पटना के बीच होने वाले मैच में बंगाल का पलड़ा भारी नजर आ रहा है. बंगाल की टीम अच्छी फॉर्म में है तो वहीं पटना कुछ चुनिंदा खिलाड़ियों पर निर्भर दिखाई दे रही है.

कबड्डी मैचों का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा।

पहला कबड्डी खेल का मैच शाम 07:30 से बजे से शुरु होगा और इसके समाप्त होते ही अगले मैच शुरु होंगे. मैचों का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा. इसे हॉटस्टार पर लाइव स्ट्रीम भी किया जा सकता है, लेकिन इसके लिए सब्सक्रिप्शन होना अनिवार्य है।

Source link

यह भी पढ़ें।

महिला एशिया कप में पाकिस्तान से भिड़ने को तैयार भारत, जानें कब होगा मुकाबला, पढ़ें कहां देखें लाइव मैच।

केएल राहुल ने स्ट्राइक रेट की आलोचना आलोचना करने वालों दिया करारा जवाब, पढ़िये उन्होने क्या कहा।

मेरा परिचय।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *