क्रिकेट खिलाड़ियों का जन्म दिन एक दो नहीं पांच-पांच खिलाड़ियों का जन्म दिन हे आज।
6 दिसंबर की तारीख भारतीय क्रिकेट में बड़ी मानी जाती है। इस दिन एक-दो नहीं बल्कि पांच-पांच इंटरनेशनल प्लेयर्स का जन्म हुआ था, जिन्होंने अलग-अलग सयम पर टीम को जीत दिलाई। स्टार पेसर जसप्रीत बुमराह, बेहतरीन ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा, धाकड़ बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के साथ-साथ करुण नायर और आरपी सिंह का भी आज बर्थडे है। सोशल मीडिया पर खिलाड़ी, पूर्व खिलाड़ी और फैंस बधाई संदेश पोस्ट कर रहे हैं। इंडियन क्रिकेटर्स के अलावा न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स और इंग्लैंड के एंड्र्यू फ्लिंटॉप का भी बर्थडे आज ही आता है।
क्रिकेट खिलाड़ी श्रेयस अय्यर ओर जसप्रीत बुमराह का हे आज जन्म दिन।
क्रिकेट खिलाड़ी श्रेयस अय्यर 1994 में मुंबई में पैदा हुए अय्यर भारत के लिए 5 टेस्ट, 37 वनडे और 49 टी-20 इंटरनेशनल खेल चुके हैं। टी-20 वर्ल्ड कप में नहीं खिलाया गया था, लेकिन वह 50 ओवर फॉर्मेंट में अहम खिलाड़ी हैं। जसप्रीत बुमराह 1993 में गुजरात के अहमदाबाद में में पैदा हुए जसप्रीत बुमराह भारत के लिए 30 टेस्ट, 72 वनडे और 60 टी-20 इंटरनेशनल खेल चुके हैं। इंजर्ड होने की वजह से बुमराह भी टी-20 वर्ल्ड कप में नहीं खेल पाए थे।
क्रिकेट खिलाड़ी रविंद्र जडेजा ओर करुण नायर का भी आज ही हे जन्म दिन।
रविंद्र जडेजा भारत के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर्स में शुमार जडेजा गुजरात चुनाव के बीच अपना जन्मदिन बना रहे होंगे। पत्नी रिवाबा बीजेपी की टिकट पर चुनाव भी लड़ रहीं हैं। 60 टेस्ट, 171 वनडे इंटरनेशनल और 64 टी-20 का लंबा-चौड़ा अनुभव हर मैच में काम आता है। दिलचस्प है कि इंजर्ड होने के बाद जड्डू लंबे समय से मैदान से बाहर है। करुण नायर राजस्थान के जोधपुर में पैदा हुए करुण नायर मूलत: कर्नाटक के हैं। 31 साल के हो गए नायर टेस्ट क्रिकेट में वीरेंद्र सहवाग के बाद ट्रिपल सेंचुरी मारने वाले दूसरे भारतीय क्रिकेटर हैं। इस उपलब्धि के बावजूद उन्हें टीम में ज्यादा मौके नहीं मिले। तिहरे शतक के बाद नायर सिर्फ तीन ही टेस्ट मैच खेल पाए हैं।
उत्तरप्रदेश के रायबरेली में जन्में क्रिकेट खिलाड़ी आरपी सिंह का भी आज जन्मदिन है।
क्रिकेट खिलाड़ी आरपी सिंह उत्तरप्रदेश के रायबरेली में जन्में आरपी सिंह का भी आज जन्मदिन है। वह 37 साल के हो गए हैं। 2006 में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट डेब्यू करने वाले रूद्र प्रताप ने भारत के लिए 14 टेस्ट, 58 वनडे और 10 टी-20 इंटरनेशनल खेले।
यह भी पढ़ें।
क्रिकेट टीमों ने इंडियन प्रीमियर लीग अगले वर्ष की तैयारियां शुरू कर दी।
कबड्डी लीग मे आज रात तीन मुक़ाबले खेले जाएँगे, पढ़ें किन तीन टीमों के बीच खेल होगा।
