टाइगर 3 का ट्रेलर हो गया जारी, 6 वर्ष  के बाद एक बार फिर रॉ एंजेंट का अभिनय करते दिखाई देंगे समलन खान।

0
टाइगर 3 का ट्रेलर हो गया जारी, 6 वर्ष  के बाद एक बार फिर रॉ एंजेंट का अभिनय करते दिखाई देंगे समलन खान।
Spread the love

टाइगर 3 सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म के ट्रेलर को लेकर प्रशंसकों की प्रतीक्षा समाप्त हो गई,  6 वर्ष के बाद एक बार फिर से बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता सलमान खान रॉ एंजेंट अविनाश सिंह राठौर बनकर फिल्मी पर्दे पर लौट चुके हैं और उनके साथ स्क्रीन पर आई उनकी जोया, यानी कि कटरीना कैफ भी हें। यशराज बैनर तले इस फिल्म में एक बार फिर से सलमान खान  टाइगर बनकर अपने शत्रुओं के छक्के छुड़ाते हुए अभिनय करते दिखाई देंगे । दिवाली रिलीज इस फिल्म से जब से ‘टाइगर का मैसेज’ आया है, तब से ही प्रशंसक इसके ट्रेलर को देखने के लिए बेसब्री से प्रतिखा कर रहे थे।

बाइक पर सवार होकर टाइगर उर्फ रॉ एजेंट अविनाश सिंह राठौर से शुरू होता हे टाइगर 3 का ट्रेलर। 

अब फाइनली उनका सब्र काम आया, क्योंकि नवरात्री के शुभ अवसर पर  सलमान खान-कटरीना कैफ की मोस्ट अवेटेड फिल्म टाइगर-3 का ट्रेलर जारी कर चुके है, जिसमे टाइगर बनकर सलमान खान एक बार फिर से अपनी दहाड़ से सभी शत्रुओं को हिलाते हुए दिखाई देते  हैं। टाइगर-3 का 2 मिनट 51 सेकंड का ये ट्रेलर बहुत ही धमाकेदार  है। हर सेकंड स्पाई यूनिवर्स की फिल्म का दमदार ट्रेलर आपको अपनी कुर्सी से उठने नहीं देगा। ट्रेलर का आरम्भ होता है, बाइक पर सवार होकर टाइगर उर्फ रॉ एजेंट अविनाश सिंह राठौर के दमदार एक्शन के साथ, जहां वो अपने देश की सुरक्षा के लिए दुश्मन पर घातक आक्रमण करते हुए नजर आ रहे हैं।

परिवार और देश दोनों के लिए ही अपना जीवन दांव पर लगता दिखेगा सलमान खान टाइगर 3 में। 

आगे ट्रेलर में दिखाया गया है कि टाइगर को कमजोर करने के लिए उनके शत्रु उनकी सबसे बड़ी कमजोरी पर वार करने की कोशिश करते हैं। टाइगर से बदला लेने पर उतारू इमरान हाशमी कैसे टाइगर से अपने परिवार की मृत्यू का बदला लेकर उनके परिवार जोया और उनके बेटे के विरुद्ध षड्यंत्र रचता है। अपने परिवार और देश दोनों के लिए ही अपना जीवन दांव पर लगाने वाला टाइगर इस बार किसे चुनेगा, इस एक्साइटमेंट के साथ मेकर्स ने प्रशंसकों को छोड़ दिया है।

टाइगर 3 में कटरीना कैफ यानी कि जोया भी अपने एक्शन के दांव-पेंच दिखाएंगी। 

इस ट्रेलर में आगे ये भी दिखाया गया है कि टाइगर उर्फ सलमान खान  पाकिस्तान में इमरान हाशमी के षड्यंत्र में फंसे हुए हैं। मनीष शर्मा के निर्देशन में बनी टाइगर 3 में केवल सलमान खान ही दमदार एक्शन करते हुए दिखाई ही नहीं देंगे , इसके साथ साथ उनकी टाइगरेस कटरीना कैफ यानी कि जोया भी अपने एक्शन के दांव-पेंच ट्रेलर में दिखाती हुईं दिखाई देती  हैं। यानी कि इस बार प्रशंसकों को दिवाली के विशेष अवसर पर एक्शन की डबल खुराक देखने को मिलेगी।

फिल्म टाइगर 3 में मुख्य खलनायक का अभिनय कर रहें हे इमरान हाशमी। 

सलमान खान और कटरीना कैफ स्टारर ‘टाइगर-3’ का भाग अब इमरान हाशमी भी बन चुके हैं, जो फिल्म में मुख्य खलनायक के अभिनय  मे नजर आ रहे हैं। इमरान हाशमी अपने खलनायकी के लुक, वॉक और अंदाज से अपने अभिनय के साथ पूरा न्याय करते हुए नजर आ रहे हैं। फिल्म में उनका ये अब तक का सबसे भिन्न लुक है। सलमान खान की ‘टाइगर-3’ निश्चित तौर पर प्रशंसकों के लिए दिवाली का बहुत बड़ा धमाका होने वाली है।

Source link

यह भी पढ़ें। 

चंद्रमुखी 2 फिल्म समीक्षा : यह भय और कॉमेडी का मिश्रण हे आने वाला समय बताएगा कि दर्शकों को कितनी पसंद आएगी। 

 

सिनैड ओ’कॉनर आयरिश गायिका का निधन, सड़कों से गाना शुरू किया ओर एक दिन अंतरराष्ट्रीय मंच मे ख्याति पाई।

मेरा परिचय।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *