इजरायल द्वारा लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर हमलों में संयुक्त राष्ट्र अंतरिम बल की चौकियों पर भी हमले से नाराज़ संयुक्त राष्ट्र.

0
इजरायल द्वारा लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर हमलों में संयुक्त राष्ट्र अंतरिम बल की चौकियों पर भी हमले से नाराज़ संयुक्त राष्ट्र.
Spread the love

इजरायल की सेना लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों को निशाना बनाकर लगातार हमला कर रही है. इस बीच IDF ने लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अंतरिम बल (UNIFIL) की चौकियों पर भी हमला कर रहा है. मामले पर भारत ने शनिवार (12 अक्टूबर 2024) को संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों की सुरक्षा पर जोर दिया. संयुक्त राष्ट्र में भारतीय मिशन ने कहा कि वह UNIFIL का समर्थन करने वाले 34 देशों द्वारा जारी संयुक्त बयान के साथ पूरी तरह से सहमत है.

इजरायल-लेबनान सीमा पर 120 किलोमीटर लंबी ब्लू लाइन पर तैनात हैं संयुक्त राष्ट्र अंतरिम बल.

मामले पर भारत ने कहा कि शांति रक्षकों की सुरक्षा बेहद जरूरी है. इसे मौजूदा UNSC प्रस्तावों के अनुसार सुनिश्चित किया जाना चाहिए. 600 भारतीय सैनिक लेबनान में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन का हिस्सा हैं और इजरायल-लेबनान सीमा पर 120 किलोमीटर लंबी ब्लू लाइन पर तैनात हैं. लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अंतरिम बल (UNIFIL) ने शनिवार (12 अक्टूबर 2024) को एक बयान जारी किया, जिसमें कहा गया कि क्षेत्र में चल रही सैन्य गतिविधि के बीच उनके नकौरा मुख्यालय में कल रात एक शांतिदूत घायल हो गया. गोली लगने से घायल हुए सैनिक की स्थानीय अस्पताल में सर्जरी की गई, जिसके बाद उसकी हालत स्थिर है.

जो बाइडेन ने की अपील संयुक्त राष्ट्र के शांति सैनिकों पर गोलीबारी बंद करें इजरायल.

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन इजरायल द्वारा हमला करने पर अपील की है कि लेबनान में हिजबुल्लाह के साथ संघर्ष के दौरान इजरायल संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों पर गोलीबारी बंद करें. इजरायल रक्षा बल आईडीएफ) उसके सैनिक घटना के लिए जिम्मेदार थे, जिसमें लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अंतरिम बल (UNIFIL) के दो श्रीलंकाई सैनिक घायल हो गए थे.

संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों पर इजरायल के हमले को अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताया है.

आयरिश प्रधानमंत्री साइमन हैरिस ने लेबनान में संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों पर इजरायल के हमले को अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताया है. UNIFIL शांति रक्षा मिशन के हिस्से के रूप में आयरलैंड के लेबनान में 379 सैनिक हैं. हाल के हमलों में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन गुरुवार को दो इंडोनेशियाई सैनिक घायल हो गए.

Source link

ये भी पढ़ें.

अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में बहस अब कमला हैरिस और डोनाल्ड ट्रंप दोनों की फिटनेस पर पहुंच गई हैं.

 

डोनाल्ड ट्रंप मतलबी इन्सान हे पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा, अपने अलावा किसी और के बारे में नहीं सोचता.

मेरा परिचय।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *