सोहेल खान के साथ तलाक पर सीमा सजदेह ने तोड़ी चुप्पी।

0
सोहेल खान के साथ तलाक पर सीमा सजदेह ने तोड़ी चुप्पी।
Spread the love

बीते कुछ समय में कई पावर कपल्स के अलग होने की खबरें सामने आईं. इनमें से एक सलमान खान  के छोटे भाई सोहेल खान और उनकी पत्नी सीमा सजदेह भी हैं. सोहेल और सीमा ने शादी के 24 साल बाद अलग होने के फैसले से सभी को हैरान कर दिया था. इसी साल दोनों ने कोर्ट में तलाक की अर्जी दी है. तलाक फाइल करने के तुरंत बाद सीमा ने पति सोहेल का सरनेम हटा दिया था. दोनों ने अभी तक अपने तलाक की असली वजह नहीं बताई. इस बीच सीमा ने सोहेल से अलग होने पर पहली बार बात की है। 

सोहेल खान के साथ अपने तलाक को लेकर बात की। 

सीमा सजदेह ने ‘बॉलीवुड बबल’ के साथ बातचीत में सोहेल खान के साथ अपने तलाक को लेकर बात की है. उन्होंने कहा, “बात ऐसी है कि, अगर मैं कीचड़ में होती तो मैं एक गहरे डार्क गड्ढे में डूब सकती हूं. इसलिए मैंने दूसरी तरह से रहना सही समझा. यही चीज मुझे जीवन में आगे बढ़ाती है.”

सोहेल खान संग तलाक पर बोलीं सीमा सजदेह। 

सीमा ने सोहेल खान के साथ तलाक पर आगे कहा, “आपके बच्चे, आपके फैमिली मेंबर्स, भाई, बहन कोई भी आपको ऐसे नहीं देख सकता है. आपकी बहन या बेटी आपको कीचड़ में नहीं देख सकते हैं. आप लगातार उस इंसान के लिए परेशान हैं. इसलिए उनके लिए मैं अपनी जिंदगी को पूरी तरह से पॉजिटिव एंगल से देख रही हूं. मैंने उन सभी निगेटिव चीजों को जाने दिया, जो मेरे पास थीं. साथ ही मुझे लगता है कि, मैं एक ऐसे पॉइंट पर पहुंच गई हूं, जहां मुझे अब किसी की कोई परवाह नहीं है. जो लोग जानते हैं कि, मैं कौन हूं, यह मेरा परिवार है, मेरे माता-पिता और मेरे बच्चे और मेरे भाई-बहन हैं… मेरे आस-पास के लोग जानते हैं कि, मैं कौन हूं और मैं अपने साथ सच्ची रहने वालों में से हूं. सच कहूं तो मेरे पास जीरो है.”

परिवार के खिलाफ जाकर सोहेल खान और सीमा सजदेह ने की थी शादी।

आज भले ही सोहेल खान और सीमा अलग हो गए हों, लेकिन साल 1998 में दोनों ने परिवार के खिलाफ जाकर मंदिर में शादी की थी. अलग-अलग धर्म की वजह से उनके परिवार शादी के लिए राजी नहीं थे, इसलिए दोनों ने परिवार को बताए शादी कर ली थी. दोनों के दो बच्चे हैं योहान और निर्वाण।

Source link

यह भी पढ़ें।

आर्या वालवेकर ने जीता ‘मिस इंडिया यूएसए’ का खिताब, करना चाहती हैं फिल्मों में एक्टिंग।

 

आलिया भट्ट अपनी प्रेग्‍नेंसी टाइम में भी, एक के बाद एक फिल्‍मों की शूटिंग कर रही हैं।

मेरा परिचय।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *