अपर्णा नायर मलयालम अभिनेत्री का निधन, संदिग्ध परिस्थितियों में घर में मिला उनका शव। 

0
अपर्णा नायर मलयालम अभिनेत्री का निधन, संदिग्ध परिस्थितियों में घर में मिला उनका शव। 
Spread the love

मलयालम टीवी और फिल्म अभिनेत्री अपर्णा नायर को बीते गुरुवार को उनके तिरुवनंतपुरम के करमना स्थित घर में स बेहोशी की हालत मे पाया गया जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर्स ने 31 वर्ष की अभिनेत्री को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल अप्राकृतिक डेथ के कारण करमना पुलिस ने मामला दर्ज किया है और वह उनकी मृत्यू के कारण की जांच कर रही है।

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक बेहद ही दुखद समाचार सामने आया है, जिसने मलयालम इंडस्ट्री को अंदर से झकझोर दिया। 31 वर्ष की टीवी अभिनेत्री अपर्णा नायर बीते गुरुवार को तिरुवनंतपुरम के करमना स्थित अपने घर में मृत पाई गईं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अपर्णा पी नायर को बेहोशी की हालत मे पाकर तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया। परन्तु अस्पताल मे  पहुंचने पर डॉक्टर जांच कर के उन्हें मृत घोषित कर दिया।

  • अपर्णा नायर की मृत्यू के कारण का पता नहीं चल सका अभी तक। 
  • मलयालम सिनेमा का एक जाना माना नाम थी अपर्णा नायर। 
  • अपर्णा नायर ने टीवी शोज के अलावा  मलयालम फिल्मों में भी काफी काम किया।

अपर्णा नायर की मृत्यू के कारण का पता नहीं चल सका अभी तक। 

मलयालम टीवी और फिल्म अभिनेत्री अपर्णा नायर को बीते गुरुवार को उनके तिरुवनंतपुरम के करमना स्थित घर में बेहोशी की हालत  मे पाया गया जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर्स ने 31 वर्ष की अभिनेत्री को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल अप्राकृतिक मृत्यू के कारण करमना पुलिस ने मामला दर्ज किया है और वह उनकी मृत्यू के कारण का पता लगा रही है।

मलयालम सिनेमा का एक जाना माना नाम थी अपर्णा नायर। 

न्यूज वेबसाइट ओनमनोरमा के अनुसार, फिल्म और टीवी अभिनेत्री अपर्णा नायर के निधन की जानकारी पुलिस को करीब 11 बजे किल्लीपालम के एक निजी अस्पताल से प्राप्त हुई थी। जिसके बाद करमना पुलिस ने अप्राकृतिक मृत्यू का मामला दर्ज किया है। पुलिस अभिनेत्री के मृत्यू के कारणों की जांच में जुटी हुई है। अपर्णा पी नायर मलयालम सिनेमा का एक जाना माना नाम हैं, उन्होंने मलयालम टीवी इंडस्ट्री के साथ-साथ कई फिल्मों में भी काम किया है। अभिनेत्री के अचानक निधन के समाचार से केवल मलयालम फिल्म इंडस्ट्री ही नहीं, बल्कि इसके साथ साथ उनके प्रशंसकों को भी गहरा दुख लगा है।

अपर्णा नायर ने टीवी शोज के अलावा  मलयालम फिल्मों में भी काफी काम किया।

अपर्णा नायर ने अपने करियर में चंदनमाझा’, ‘आत्मसाखी’, ‘मैथिली वीन्दुम वरुम’ और ‘देव स्पर्शम जैसे कई सुपरहिट टीवी शोज में कार्य किया है। टीवी शोज के अलावा उन्होंने मलयालम फिल्मों में भी काफी समय तक काम किया। अपर्णा को मलयालम सिनेमा में निवेद्यम फिल्म से फिल्ममेकर लोहितादास ने परिचय किया था। उन्होंने ‘चंद्रमुखी’ में पांचाली का किरदार निभाया था। वर्ष 2009 में अपर्णा ने मेघतीर्थम में काम किया। वर्ष 2010 में मलयालम फिल्म ‘कॉकटेल’ में काम किया।

अपर्णा नायर ने अपने करियर का आरम्भ वर्ष 2006 में किया था। उन्होंने मलयालम के अलावा तमिल और तेलुगु फिल्मों में भी काम किया। अभिनेत्री के निधन पर उनके प्रशंसक सोशल मीडिया द्वारा उन्हें श्रद्धांजलि दे रहें हें।

Source link  

यह भी पढ़ें। 

दिल्ली मे मेट्रो स्टेशन की दीवारों पर देश विरोधी नारा लिखने वाले दो व्यक्ति गिरफ्तार, मुख्य आरोपी को पंजाब से किया गिरफ्तार। 

 

ब्लू मून दिखेगा आज रात आकाश मे, पढ़ें क्या हे यह खगोलीय घटना ओर क्या सत्य मे चंद्रमा नीला हो जाएगा। 

 

मेरा परिचय।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *