कृष्णकुमार कुन्नथ  के के पंचतत्व में हुए विलीन, आंखों मे आँसू भर कर प्रशंसकों ने दी अंतिम विदाई।

0
Spread the love

बॉलीवुड प्रसिद्ध गायक कृष्णकुमार कुन्नथ के के पंचतत्व में विलीन हो गए हैं, उनके बेटे नकुल ने अंतिम संस्कार की रस्मों को पूरा कर उन्हें मुखाग्नि दी। इस बीच वर्सोवा श्मशान घाट में मौजूद उनके परिवार के लोग, संगीत इंडस्ट्री के कई सेलेब्स और कृष्णकुमार कुन्नथ  के चाहने वाले उनके प्रशंसक काफी भावुक दिखे. कृष्णकुमार की मौत के बाद हर कोई सहमा हुआ है. कृष्णकुमार का गाते-गाते अचानक इस दुनिया से चले जाना हर किसी को हैरान कर रहा है।

पाठकों को समाचारों द्वारा ज्ञात होगा कि, लाइव कॉन्सर्ट के दौरान कृष्णकुमार की तबीयत बिगड़ी और फिर अस्पताल पहुंचते-पहुंचते इतनी देरी हो गई कि दुनिया को अपनी आवाज के जादू से मदहोश करने वाला सिंगर हमेशा के लिए विदा लेकर दूसरी दुनिया में चला गया। गायक कृष्णकुमार  के निधन पर बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने भी शोक जताया, कृष्णकुमार ने सलमान, ऐश्वर्या राय बच्चन और अजय देवगन प्रसिद्ध फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ के लिए ‘तड़प-तड़प के इस दिल से आह निकलती रही’ गीत गाया था।

  • संगीत मे दिये गए योगदान के लिए हमेशा याद किए जाएंगे कृष्णकुमार कुन्नथ  के के।
  • पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक ने कहा कृष्णकुमार कुन्नथ  के के को बचाया जा सकता था।
  • हृदय गति रुक जाने के कारण कृष्णकुमार कुन्नथ  के के की मृत्यू हुई

संगीत मे दिये गए योगदान के लिए हमेशा याद किए जाएंगे कृष्णकुमार कुन्नथ  के के।

कृष्णकुमार की आवाज का जादू ही था जिसने इस गीत में दर्द उकेर कर रख दिया था, इस गाने के कारण से कृष्णकुमार को जबरदस्त प्रसिद्धि मिली थी, सलमान ने ट्विटर पर बॉलीवुड के लीजेंड सिंगर केके की फैमिली के प्रति अपनी संवेदना जताई। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान सिंगर कृष्णकुमार केके को याद करते हुए ट्विटर पर लिखा ‘उनके परिवार के लिए गहरी संवेदना. आप हमेशा अपने संगीत के लिए याद किए जाएंगे RIP KK’.

पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक ने कहा कृष्णकुमार कुन्नथ  के के को बचाया जा सकता था।

कृष्णकुमार का पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक ने गुरुवार को कहा कि उनकी हृदय धमनियों में कई अवरोध (ब्लॉकेज) थे और समय पर सी पी आर दिया जाता, तो उनकी जान बच सकती थी। सी पी आर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटैशन) में असुध व्यक्ति के सीने पर दबाव दिया जाता है और कृत्रिम सांसें दी जाती हैं, जिससे फेफड़ों को ऑक्सीजन मिलती रहे. एसा करने से हृदय का दौरा पड़ने और सांस न ले पाने जैसी समस्या में किसी भी व्यक्ति के जीवन को बचाया जा सकता है।

हृदय गति रुक जाने के कारण कृष्णकुमार कुन्नथ  के के की मृत्यू हुई।

कृष्णकुमार का मंगलवार रात हृदय का दौरा पड़ने के बाद निधन हो गया था, इससे कुछ घंटे पहले ही उन्होंने कोलकाता के ‘नजरुल मंच’ पर आयोजित एक कार्यक्रम में प्रस्तुति दी थी। चिकित्सक ने नाम उजागर न करने की शर्त पर पी टी आई को बताया कि कृष्णकुमार की बाईं मुख्य कोरोनरी धमनी में एक बड़ा अवरोध और विभिन्न अन्य धमनियों तथा उप-धमनियों में छोटे अवरोध थे, प्रशंसको के सामने प्रस्तुति के बीच अत्यधिक उत्तेजना के कारण रक्त प्रवाह रुक गया, जिससे उनकी हृदय गति रुक गई और उनका निधन हो गया।

समाचार स्रोत :- हिन्दी.न्यूज़ 18.कॉम।

यह भी पढ़ें।

श्रीदेवी के घर के बाहर घंटों खड़े रहते थे राम गोपाल वर्मा केसी दीवानगी थी।

मेरा परिचय।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *