डोनाल्ड ट्रंप मतलबी इन्सान हे पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा, अपने अलावा किसी और के बारे में नहीं सोचता.

0
डोनाल्ड ट्रंप मतलबी इन्सान हे पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा, अपने अलावा किसी और के बारे में नहीं सोचता.
Spread the love

अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव प्रचार बेहद आक्रामक हो गया है. डेमोक्रिट पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस और रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के बीच कांटे की टक्कर है. इस बीच पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा अपनी पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस के लिए जमकर प्रचार कर रहे हैं. ऐसे ही एक सभा में वह डोनाल्ड ट्रंप को खूब कोसते दिखे. एक तरह से कहें तो वह डोनाल्ड ट्रंप को हड़काते दिख रहे हैं.

डोनाल्ड ट्रंप आपके लिए के एक अच्छे इन्सान हो सकते हैं, बराक ओबामा ने कहा.

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि जो मैं नहीं समझ सकता, वो यह कि आखिर कोई यह कैसे कह सकता है कि डोनाल्ड ट्रंप आपके लिए अच्छे हो सकते हैं. वह पेंसिल्वेनिया में एक चुनावी भाषण दे रहे हैं. उनकी सभा में हजारों की भीड़ थी. उन्होंने कहा कि इस बात के पूरे सबूत हैं कि यह व्यक्ति अपने अलावा किसी और के बारे में नहीं सोचता है. मैंने पहले भी कहा था कि डोनाल्ड ट्रंप एक 78 साल के अरबपति हैं, जो अपनी समस्याओं के बारे में रोते रहते हैं. जब नौ साल पहले वह सोने की सीढ़ियां चढ़ रहे थे तब खूब हंगामा हुआ. वह कई षड्यंत्र के बारे में बात कर रहे थे. वह लंबे चौड़े भाषण दे रहे थे. वह खुद को बेच रहे थे. उनकी हाथों में करोड़ों रुपये की घड़ी थी.

ओबामा ने खुद एक्स पर डोनाल्ड ट्रंप पर दिए गया अपना भाषण पोस्ट किया.

ओबामा का यह भाषण खूब वायरल हो रहा है. उन्होंने आगे कहा कि डोनाल्ड ट्रंप एक ऐसे इंसान हैं जो अपने अलावा किसी और की चिंता नहीं करते. ओबामा ने खुद एक्स पर अपना भाषण पोस्ट किया है. 11 अक्टूबर के उनके इस भाषण को 21.5 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. उनके इस भाषण पर खूब कॉमेंट भी आ रहे हैं. कुछ यूजर्स उनकी खूब आलोचना भी कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि जब 2008 में जिस दिन बराक ओबामा ने व्हाइट हाउस में कदम रखा उसी दिन से अमेरिका के बुरे दिन शुरू हो गए.

ओबामा द्वारा डोनाल्ड ट्रंप पर दिए गए भाषण पर लोगो ने विभिन्न प्रतिक्रियाएं दी.

एक अन्य यजूर ने व्यंग्य करते हुए लिखा कि आप सही कह रहे हैं. हमने आपको हटाकर बदलाव लाया था और अब फिर से बाइडन-हैरिस की जोड़ी को हटाकर बदलाव ला रहे हैं. एक अन्य यूजर तारा बुल लिखती हैं- ओबामा केवल कठपुतली कमला हैरिस की चिंता करते हैं. और अभिव्यक्ति की आजादी को कुचलने में लगे हैं.

 

इजरायल के लेबनान पर ताज़ा हमले में 22 लोगों की मौत, हमले से बच निकला नसरल्लाह का बहनोई.

मेरा परिचय।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *