बॉक्सर विजेंद्र सिंह को फिल्म के एक सीन मे सलमान खान को पत्थर मारना था, घबराहट के कारण सीन करने के लिए बीस बार रीटेक्स लेने पड़े। 

0
बॉक्सर विजेंद्र सिंह को फिल्म के एक सीन मे सलमान खान को पत्थर मारना था, घबराहट के कारण सीन करने के लिए बीस बार रीटेक्स लेने पड़े। 
Spread the love

सलमान खान की कुछ ही समय पहले एक फिल्म आई थी, जिसका नाम था  ‘किसी का भाई किसी की जान’। इसमें ओर भी अभिनेता शहनाज गिल, सिद्धार्थ निगम, राघव जुयाल, पलक तिवारी के साथ-साथ इसमें बॉक्सर बॉक्सर विजेंद्र सिंह भी दिखाई दिये  थे। वह इसमें खलनायक के किरदार में दिखे थे। उन्होंने कुछ एक्शन सीन्स भी किए थे। किन्तु वो बात अलग है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ विशेष कमाल नहीं कर पाई थी। परिणामस्वरूप रिलीज के एक-दो महीने बाद ही इसे मेकर्स ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उतार दी थी। अब विजेंद्र सिंह ने इस फिल्म से जुड़े कुछ किस्से सुनाए हैं। एक इंटरव्यू में बताया है कि कैसे सलमान खान को मारने से पहले वो कांपने लगे थे।

सलमान खान के साथ अभिनय करने का अनुभव अच्छा रहा, बॉक्सर विजेंद्र सिंह। 

बॉक्सर विजेंद्र सिंह को सलमान खान ने अपनी फिल्म, किसी का भाई किसी की जान’ में अभिनय करने का अवसर दिया था। ‘आज तक’ को दिए इंटरव्यू में बताया कि उनका इस फिल्म में अनुभव कैसा रहा। वह कहते हैं कि उन्हें प्रसन्ता हो रही है कि ये फिल्म ओ टी टी पर रिलीज हो रही है। क्योंकि जो लोग सिनेमाघरों मे नहीं देख पाए, वो अब घर बैठे इसका आनन्द ले सकेंगे। इसके अलावा उन्होने बताया कि सलमान खान के साथ काम करने का अनुभव अच्छा रहा। वह समय के पाबंद थे। जो समय देते, वो काम उसी समय होता था।

बॉक्सर विजेंद्र सिंह ने पत्रकारों को बताया की सलमान खान की एब्स पूरी तरह से असली हैं। 

विजेंद्र ने बताया कि शूट समाप्त होने के बाद वो सभी एक साथ वर्कआउट करते थे। इतना ही नहीं, कौन-सा डायट फॉलो करना है, वो चार्ट भी शेयर होता था। बॉक्सर विजेंद्र सिंह ने समाचार संस्था को बताया कि भाईजान के एब्स नकली नहीं हैं। क्योंकि उन्होंने उस पर पंच मारे हैं और वो पूरी तरह से असली हैं। इस इंटरव्यू में उन्होंने ये भी बताया कि उनके लिए क्लाइमैक्स शूट करना बहुत कठिन था क्योंकि उन्हें सलमान के सिर पर पत्थर से तीन से चार बार वार करना था।

सचमुच में सलमान खान को पत्थर न लग जाए इसीलिए घबरा रहे थे बॉक्सर विजेंद्र सिंह।

बॉक्सर विजेंद्र सिंह ने कहा कि वो सलमान खान को वर्ष 2008 से जानते हैं। इसलिए वह इस सीन को करने में बहुत घबरा रहे थे। परन्तु  भाईजान ने उनसे कहा कि वह जोर से उनको मार सकते हैं। मुंबई में शूट हुए इस सीन को करने में विजेंद्र ने बीस  रीटेक्स दिए थे। उस समय गर्मी भी तेज थी। सुबह ग्यारह बजे ही शूटिंग शुरू हो जाती थी। ऐसे में उनके इतनी बार रीटेक्स लेने के कारण सेट पर उपसिथित सभी लोग परेशान हो जाते थे। इतना ही नहीं, उनके अनुसार सब उनसे परेशान भी हो गए थे। विजेंद्र को डर था कि कहीं ये अभिनय रियल न हो जाए। सचमुच में सलमान खान को पत्थर न लग जाए।

Source link

यह भी पढ़ें।

कंगना रनौत खूब नाची पार्टी मे, फिल्म टीकू वेड्स शेरू की सफलत पर पार्टी की गई थी। 

 

कार्ति को थिएटर से निकाल दिया गया था बाहर, जब वह रंगीला फिल्म देखने गए थे।

मेरा परिचय।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *