नितिन देसाई कला निर्देशक ने की आत्महत्या सदमे में है बॉलीवुड, अक्षय कुमार ने ‘ओ एम जी 2’ का ट्रेलर कर दिया पोस्टपोन।

0
नितिन देसाई कला निर्देशक ने की आत्महत्या सदमे में है बॉलीवुड, अक्षय कुमार ने 'ओ एम जी 2' का ट्रेलर कर दिया पोस्टपोन।
Spread the love

‘जोधा अकबर’, ‘देवदास’ और ‘लगान’ जैसी प्रसिद्ध फिल्मों के सेट डिजाइन करने वाले आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई ने 57 साल की उम्र में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. एनडी स्टूडियो के फाउंडर नितिन देसाई ने अपने ही स्टूडियो में आत्महत्या की. इस समाचार के बाद अब बॉलीवुड जगत में शोक की लहर दोड़ गई है. बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकारों ने नितिन के निधन पर अपनी ओर से शोक जताया है।

बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री हेमा मालिनी ने नितन देसाई के साथ अपनी एक फोटो सोश्ल मीडिया पर शेयर करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दे है. हेमा मालिनी ने लिखा- ‘सुबह का अचंभित करने वाला समाचार, आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई अब नहीं रहे. बेहद अच्छे मनुष्य थे. कई प्रोजेक्ट्स मेंने उनके साथ काम किया. फिल्म इंडस्ट्री के लिए ये बड़ी हानी है. वे जहां रहे शांति से रहे.’। 

  • नितिन देसाई के निधन पर अक्षय कुमार ने ‘ओ एम जी 2’ का ट्रेलर कर दिया पोस्टपोन। 
  • नितिन देसाई के निधन पर संजय दत्त ने भी दुख व्यक्त किया। 
  • अभिनेता रितेश देशमुख और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने भी जताया शोक नितिन देसाई के निधन पर। 
  • पिछले काफी समय से आर्थिक सीतिथि ठीक न होने के कारण परेशान थे नितिन देसाई।

नितिन देसाई के निधन पर अक्षय कुमार ने ‘ओ एम जी 2’ का ट्रेलर कर दिया पोस्टपोन। 

अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म ‘ओ एम जी 2’ का ट्रेलर आज जारी होना था परन्तु नितिन देसाई के निधन पर अक्षय कुमार ने इसे पोस्टपोन कर दिया है. इस बात की जानकारी उन्होंने स्वयं ट्वीट करते हुए दी हे . उन्होंने ट्वीट कर लिखा- कि ‘नितिन देसाई के निधन के बारे में जानकर असहनीय दुख हुआ. वह प्रोडक्शन डिजाइन के दिग्गज थे और हमारे सिनेमा जगत का एक बड़ा भाग भी थे. उन्होंने मेरी कई फिल्मों में काम किया. यह बहुत बड़ी हानी है. सम्मान के तौर पर हम आज ओ एम जी 2 का ट्रेलर जारी नहीं कर रहे हैं. अब इसके कल सुबह 11 बजे इसे जारी. शांति.’

नितिन देसाई के निधन पर संजय दत्त ने भी दुख व्यक्त किया। 

संजय दत्त ने भी एक ट्वीट किया ओर लिखा – ‘नितिन देसाई के निधन का समाचार सुन कर दुख हुआ. एक प्रसिद्ध कला निर्देशक और एक अच्छे मित्र, भारतीय सिनेमा में उनका योगदान समरणीय रहा है. धुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और मित्रों के साथ हैं.’

अभिनेता रितेश देशमुख और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने भी जताया शोक नितिन देसाई के निधन पर।

बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख ने ट्वीट कर नितिन की मृत्यू पर दुख जताया है. अभिनेता ने लिखा- ‘भारतीय सिनेमा के ग्रोथ में बहुत बड़ा योगदान देने वाले लीजेंडरी प्रोडक्शन डिजाइनर नितिन देसाई अब नहीं रहे ये जानकर गहरा सदमा लगा है. उनके परिवार और प्रियजनों को मेरी गहरी संवेदना. मैं उन्हें वर्षों से जानता हूं. वे एक बेहद सुंदर बोलने वाले, हम्बल, एम्बिशियस थे. आप मुझे याद आओगे मित्र. ओम शांति.’।  अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने भी नितिन देसाई की मृत्यू पर शोक जाहिर किया है. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा- ‘नितिन सर के बारे में सुनकर दिल टूट गया. उनका अद्भुत कार्य, बुद्धि और कला को सदेव याद किया जाएगा. रेस्ट इन पीस सर.

पिछले काफी समय से आर्थिक सीतिथि ठीक न होने के कारण परेशान थे नितिन देसाई।

पाठकों की जानकारी के लिए लिख रहें हें कि नितिन देसाई 250 एड फिल्में, 180 फिल्में ओर लगभग 100 टीवी शोज में कला निर्देशक रहे हें. कहा जा रहा है कि वे काफी समय से आर्थिक सीतिथि ठीक न होने के कारण परेशान थे ओर इसी कारण उन्होंने आत्महत्या की।

Source link 

यह भी पढ़ें। 

सिनैड ओ’कॉनर आयरिश गायिका का निधन, सड़कों से गाना शुरू किया ओर एक दिन अंतरराष्ट्रीय मंच मे ख्याति पाई।

 

कमाल हसन का आश्चर्यजनक खुलासा: ‘कल्कि 2898 ईस्वी के लिए प्रभास की फिल्म मे अभिनय करेंगे, वह भी खलनायक का। 

 

मेरा परिचय।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *