इजरायल ने तोड़ी हिजबुल्लाह की कमर, चार दिनों में 2 हजार ठिकानों पर हमला, 20 कमांडर और 250 आतंकी ढेर.

0
Spread the love

इजरायल की सेना ने पिछले चार दिनों में लेबनान पर ताबड़तोड़ कई हमले किए हैं. इजरायल डिफेंस फोर्स (आई डी एफ ) का दावा है कि दक्षिणी लेबनान में चार दिनों तक किए हमलों में उसने हिजबुल्लाह के 20 कमांडरों सहित 250 लड़ाकों को मार गिराया है. दरअसल, इस सप्ताह की शुरुआत में यानी 30 सितंबर को आईडीएफ सैनिकों ने दक्षिणी लेबनान में सटीक खुफिया जानकारी के आधार पर लक्षित जमीनी हमले शुरू किए. इनमें अधिकतर हमले सफल रहे और हिजबुल्लाह के लड़ाके इनमें ढ़ेर हुए. इजरायल सेना का कहना है कि खुफिया सहायता के साथ उसने हिजबुल्लाह के पांच बटालियन कमांडरों, दस कंपनी कमांडरों और छह प्लाटून कमांडरों को मार गिराया.

हमले शुरू करने वालों में सबसे पहले इजरायल की सेना 98वें डिवीजन के सैनिक शामिल थे.

इस सप्ताह की शुरुआत में दक्षिणी लेबनान पर लक्षित हमले शुरू करने वालों में सबसे पहले 98वें डिवीजन के सैनिक शामिल थे, इसके बाद इजरायल सेना के 36वें डिवीजन के सैनिकों ने मोर्चा संभाला और हिजबुल्लाह के ठिकानों को निशाना बनाते हुए हवाई हमले शुरू किए. सैनिक ब्रिगेड-स्तरीय ऑपरेशन कर रहे हैं, जिसमें हवाई गतिविधि को टैंक और तोपखाने के सपोर्ट से जोड़ा गया है. अपने हवाई हमलों के दौरान इजरायली सैनिक ड्रोन के जरिये उन इमारतों पर बम गिरा रहे हैं, जिनमें हिजबुल्लाह के लड़ाकों के रहने की सूचना उन्हें मिल रही है.

हिजबुल्लाह के विस्फोटकों का पता लगा रहे हैं इजरायल के वायु सैनिक.

यही नहीं, इजरायल की सेना बल हिजबुल्लाह के हथियार गोदामों, लॉन्च करने के लिए तैयार रॉकेट लॉन्चर और छोड़े गए हिजबुल्लाह के विस्फोटकों का पता लगा रहे हैं. इनके मिलने पर उन्हें नष्ट भी किया जा रहा है. इस काम में इजरायली वायु सेना सबसे अहम भूमिका निभा रही है. वह जमीन पर मौजूद अपनी सेना को लगातार मदद पहुंचा रही है.

इजरायल ने करीब  250 लड़ाकों को हवा और जमीन से खत्म कर दिया है.

इस जॉइंट ऑपरेशन का परिणाम ही है कि महज 4 दिनों में इजरायल ने करीब  250 लड़ाकों को हवा और जमीन से खत्म कर दिया है और 2,000 से अधिक ठिकानों पर हमला किया है. इन हमलों ने हिजबुल्लाह की कमर तोड़कर रख दी है.

Source link

ये भी पढ़ें.

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव को इजरायल द्वारा प्रभावित करने पर जो बाइडेन ने कहा, मैं उन पर भरोसा नहीं कर रहा हूं.

 

लेबनान के बेरूत में बर्बादी के आलम के बाद भी इजरायल को क्यों नहीं दे रहा जवाब.

मेरा परिचय।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *