अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव को इजरायल द्वारा प्रभावित करने पर जो बाइडेन ने कहा, मैं उन पर भरोसा नहीं कर रहा हूं.

0
Spread the love

मिडिल ईस्ट में संघर्ष बढ़ता जा रहा है. इजरायल और ईरान के बीच भी विवाद लगातार बढ़ रहा है. इसी बीच अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता है कि इजरायली नेता 2024 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के परिणाम को प्रभावित करने के लिए शांति समझौते को रोक रहे हैं या नहीं.

किसी ने भी उनका इतना साथ नहीं दिया है जितना अमेरिका ने दिया हे.

उन्होंने कहा, “किसी भी प्रशासन ने इजरायल की मुझसे ज्यादा मदद नहीं की है. किसी ने भी उनका इतना साथ नहीं दिया है. मुझे लगता है कि बेंजामिन नेतन्याहू को इस बात का ध्यान रखना चाहिए, लेकिन क्या वो अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं. मुझे नहीं पता है, लेकिन मैं उन पर भरोसा नहीं कर रहा हूं.”

नेतन्याहू को शांति समझौते में बहुत ज्यादा दिलचस्पी नहीं है अमेरिका की राजनीति की वजह से.

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने व्हाइट हाउस के प्रेस ब्रीफिंग रूम में अपने एक सहयोगी, सीनेटर क्रिस मर्फी, डी-कॉन द्वारा किए गए सवालों का जवाब दिया है. इन सब नेताओं ने सीएनएन को दिए इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें चिंता है कि अमेरिकी राजनीति की वजह से नेतन्याहू को शांति समझौते में बहुत ज्यादा दिलचस्पी नहीं है. सीएनएन को दिए इंटरव्यू में  सीनेटर क्रिस मर्फी ने कहा, “आप इजरायल के एक्शन देखकर समझ सकते हैं कि वो अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव से जुड़े हुए हैं या नहीं.”

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा, “ईरान के खिलाफ किस प्रकार की प्रतिक्रिया नहीं होगी.

ईरान ने हाल में ही इजरायल पर मिसाइलों से हमला किया था. इसके बाद माना जा रहा है कि इजरायल बदला लेने के लिए  ईरान के पेट्रोलियम उद्योग पर भी हमला कर सकता है. इस पर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा, “ईरान के खिलाफ किस प्रकार की प्रतिक्रिया नहीं होगी, इस पर अभी तक कोई निर्णय नहीं हुआ है, हालांकि मुझे लगता है कि अगर मैं उनके स्थान पर होता, तो मैं तेल क्षेत्रों पर हमला करने के अलावा अन्य विकल्पों के बारे में सोच रहा होता.”

Source link

यह भी पढ़ें.

लेबनान के बेरूत में बर्बादी के आलम के बाद भी इजरायल को क्यों नहीं दे रहा जवाब.

 

इजरायल के ड्रोन लेबनान के आसमान में चक्कर लगा रहे, क्या फिर होने वाला हे कोई हमला.

मेरा परिचय।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *