मिल्टन तूफान आने वाला है अमेरिका दक्षिण-पूर्व  हिस्से में, 1500 उड़ाने रद्द, राष्ट्रपति बाइडेन ने स्थगित किया जर्मनी का दौरा.

3
मिल्टन स्टॉर्म वाला अमेरिका के दक्षिण-पूर्व हिस्से में, 1500 को रद्द कर दिया गया, राष्ट्रपति एंजेल ने जर्मनी का दौरा किया।
Spread the love

अमेरिका में सिर्फ 10 दिनों में दूसरी बार बुधवार (9 अक्टूबर) को सबसे बड़ा तूफान मिल्टन आने वाला है, जो फ्लोरिडा के टैम्पा बे से टकरा सकता है. हालांकि, ये अभी 1000 किमी दूर है. नेशनल हरिकेन सेंटर बताया कि आने वाला मिल्टन तूफान कैटेगरी-5 का होगा, जिसकी अधिकतम स्पीड 250 किमी प्रति घंटे से ज्यादा की होगी. अमेरिका दक्षिण-पूर्व  हिस्से में पहले ही हेलेन तूफान ने तबाही मचाई थी, जिसमें अब तक लगभग 227 लोगों की मौत हो गई है.

मिल्टन तूफान से बड़ी संख्या में जान-माल का नुकसान होने की आशंका है. इसी के मद्देनजर स्थानीय प्रशासन लोगों की सुरक्षा को देखते हुए 30 लाख की आबादी वाले टैम्पा बे से लगभग 10 लाख लोगों को तूफान वाले जगह से हटाने का काम शुरू कर दिया है. इसमें से 5 लाख लोगों को सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट कर दिया गया है.

  • जानकारी के अनुसार मिल्टन तूफान फिलहाल मेक्सिको की खाड़ी से होकर गुजर रहा है.
  • लगभग 900 घरेलू और अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट में देरी देखी गई मिल्टन तूफान के कारण.
  • फ्लोरिडा के तटीय इलाके में 15 फीट तक ऊंची लहरें उठेगी मिल्टन तूफान की वजह से.
  • सभी सरकारी इमारतों में सेफ्टी गियर्स लगा दिए गए है मिल्टन तूफान के खतरे को देखते हुए.

जानकारी के अनुसार मिल्टन तूफान फिलहाल मेक्सिको की खाड़ी से होकर गुजर रहा है.

अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टैम्पा जब तक फ्लोरिडा के टैम्पा बे से टकराने के वक्त कमजोर पड़ सकता है. हालांकि, फिर भी इसकी तीव्रता काफी तेज बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार मिल्टन तूफान फिलहाल मेक्सिको की खाड़ी से होकर गुजर रहा है. जहां बीते सोमवार को स्पीड 285 किमी प्रति घंटा थी. तूफान के खतरे को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने फ्लोरिडा की 67 में से 51 काउंटियों में इमरजेंसी अलर्ट जारी कर दिया है.

लगभग 900 घरेलू और अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट में देरी देखी गई मिल्टन तूफान के कारण.

रिपोर्ट्स के मुताबिक मिल्टन तूफान के दौरान 127 से 254 मिमी या उससे अधिक बारिश होने की संभावना है. इसकी वजह से बाढ़ भी आ सकती है. मिल्टन तूफान के खतरे को देखते हुए लगभग 900 घरेलू और अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट में देरी देखी गई. इसके अलावा 700 उड़ानें रद्द की गई हैं. व्हाइट हाउस ने जानकारी दी कि तूफान की वजह से राष्ट्रपति जो बाइडेन का जर्मनी और अंगोला दौरा मंगलवार को स्थगित  कर दिया गया है, जहां वो 10-15 अक्टूबर के बीच जाने वाले थे.

फ्लोरिडा के तटीय इलाके में 15 फीट तक ऊंची लहरें उठेगी मिल्टन तूफान की वजह से.

मिल्टन तूफान को लेकर 9 अक्टूबर को लगभग  1,500 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी गई हैं. मौसम विभाग ने कहा कि तूफान की वजह से फ्लोरिडा के तटीय इलाके में 15 फीट तक ऊंची लहरें उठेगी. मौसम विभाग ने बताया कि गुरुवार सुबह 2 बजे से 6 बजे के बीच भूस्खलन का खतरा भी पैदा हो सकता है. फ्लोरिडा में मिल्टन तूफान से पहले ही कई लोगों ने अपने घरों और दुकानों को बचाने के लिए प्लाईवुड लगाकर सुरक्षित करने में लगे हुए हैं.

सभी सरकारी इमारतों में सेफ्टी गियर्स लगा दिए गए है मिल्टन तूफान के खतरे को देखते हुए.

मिल्टन तूफान के खतरे को देखते हुए इलाके के सभी सरकारी इमारतों में सेफ्टी गियर्स लगा दिए गए है. तूफान से पहले कई लोगों को शेल्टर होम में पहुंचाया जा चुका है, जहां वो तूफान के खत्म होने तक रह सकते हैं. इस दौरान एक स्टेडियम को पूरी तरह से शेल्टर होम में बदल दिया गया है. स्थानीय पुलिस प्रशासन लोगों के घर जाकर सुरक्षित रहने को कह रही है.

Source link

ये भी पढ़ें.

इजरायल ने एक घन्टे में सौ लड़ाकू विमानों से लेबनान पर किया ताबड़तोड़ हमला, 120 साइट को बनाया निशाना.

 

मेक्सिको में मेयर एलेजांद्रो आर्कोस को दर्दनाक तरीके मार दिया गया, छे दिन पहले ही मेयर बने थे.

मेरा परिचय।


Spread the love

3 thoughts on “मिल्टन तूफान आने वाला है अमेरिका दक्षिण-पूर्व  हिस्से में, 1500 उड़ाने रद्द, राष्ट्रपति बाइडेन ने स्थगित किया जर्मनी का दौरा.”

  1. I just could not leave your web site before suggesting that I really enjoyed the standard information a person supply to your visitors Is gonna be again steadily in order to check up on new posts

  2. Hi i think that i saw you visited my web site thus i came to Return the favore Im attempting to find things to enhance my siteI suppose its ok to use a few of your ideas

  3. My brother recommended I might like this blog.
    He was totally right. This post truly made my day.

    You can not imagine just how much time I had spent for this
    info! Thanks!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *