इजरायल की राजधानी तेल अवीव पर हिजबुल्लाह ने दागे बीस रॉकेट, वीडियो में देखें खौफनाक मंजर.
इजरायल और लेबनान के बीच जारी संघर्ष के बीच हिजबुल्लाह ने दावा किया है कि उन्होंने तेल अवीव पर मिसाइल से हमला किया है. अपने बयान में ईरान समर्थित समूह ने कहा कि उसने इजरायल की राजधानी में स्थित निरीट क्षेत्र पर मिसाइलों से हमला किया है. टेलीग्राम पर एक पोस्ट में लेबनानी समूह ने कहा कि उन्होंने हलिया हमला गाजा में फिलिस्तीनियों के साथ एकजुटता और लेबनानी लोगों की रक्षा के समर्थन में किया है. हिजबुल्लाह का बयान अल जज़ीरा की सनद एजेंसी द्वारा सत्यापित वीडियो के बाद आया है.
इजरायली सेना ने पुष्टि की है कि हिजबुल्लाह ने कम से कम 20 रॉकेट तेल अवीव की तरफ दागे हैं.
रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक हवाई हमले के दौरान तेल अवीव में चारो तरफ सायरन बज उठे. फिलहाल हमले में किसी के घायल होने की रिपोर्ट नहीं है. इजरायली मीडिया रिपोर्टों के हवाले से अल जज़ीरा ने बताया कि हिजबुल्लाह द्वारा हवाई हमले किए जाने के बाद बेन गुरियन हवाई अड्डे पर सभी हवाई यातायात रोक दिया गया है और इजरायली सेना ने तेल अवीव क्षेत्र में आपातकाल की स्थिति घोषित कर दी है. इजरायली सेना ने पुष्टि की है कि हिजबुल्लाह ने कम से कम 20 रॉकेट तेल अवीव की तरफ दागे हैं. आसमन ने उड़ते रॉकेट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
Hezbollah has claimed responsibility for the missile attack, stating the target was the headquarters of Israel’s Unit 8200 in Tel Aviv.
Activating air defenses in Tel Aviv to try to confront a heavy missile barrage from Hezbollah.
Ben Gurion International Airport in Tel Aviv… pic.twitter.com/GZZCvjdlSB
— Ryan Rozbiani (@RyanRozbiani) October 22, 2024
उत्तरी इजरायली शहर मागन माइकल में इंटरसेप्टर के टुकड़े गिरे.
इजरायली मीडिया ने पुलिस के हवाले से बताया कि उत्तरी इजरायली शहर मागन माइकल में इंटरसेप्टर के टुकड़े गिरे, जिससे एक इमारत के साथ-साथ वाहनों को भी नुकसान पहुंचा. हिजबुल्लाह ने कहा कि उसने मिसाइल हमले से तेल अवीव के उपनगरीय इलाके में स्थित सैन्य खुफिया यूनिट 8200 के गिलोट बेस को निशाना बनाया. उन्होंने यह भी कहा कि उसने हाइफ़ा के पास एक नौसैनिक अड्डे को निशाना बनाया.
ये भी पढ़ें.
डोनाल्ड ट्रंप को राष्ट्रपति बनवाने के लिए एलन मस्क ने खोला खजाना, हर रोज आठ करोड़ रुपये देने का ऐलान.
