बलूच लोगों पर फिर पाकिस्तानी सुरक्षाबलों ने की गोलीबारी, 14 घायल, 200 गिरफ्तार.

0
Spread the love

पाकिस्तान के बलूचिस्तान स्थित मास्तंग में शनिवार को बलूच नागरिकों के एक समूह पर गोलीबारी हुई। इस घटना में 14 लोग घायल हो गए। बताया गया है कि यह समूह ग्वादर में एक रैली में हिस्सा लेने के लिए जा रहा था। इसी दौरान इन पर गोलीबारी हुई। आरोप है कि पाकिस्तानी सुरक्षाबलों ने इस समूह को निशाना बनाया है।

पाकिस्तान के अखबार ‘द डॉन’ के मुताबिक, इस घटना को लेकर सुरक्षाबलों और हमले का शिकार हुए बलूच संगठन- बलूच याकजेहती कमेटी (बीवाईसी) के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया। जहां कलात के डिप्टी कमिश्नर शायक बलोच ने कहा कि संगठन के बेड़े ने मास्तंग के पास लेवियस चेकपॉइंट पर हमला किया तो वहीं बलूच याकजेहती कमेटी के प्रमुख बेबर्ग बलूच ने कहा कि जब वे क्वेटा-कराची हाईवे से जा रहे थे, उसी दौरान सुरक्षाबल के एक अधिकारी ने उनके बेड़े पर गोलीबारी की।

  • पाकिस्तानी सुरक्षाबलों ने बलूच नागरिकों पर लाठीचार्ज के साथ-साथ आंसू गैस के गोले तक छोड़े।
  • शांतिपूर्ण बलूच बेड़ों पर पाकिस्तानी सुरक्षाबलों ने  हमला किया और मासूम लोगों पर फायरिंग की।
  • बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती या प्रांतीय सरकार के हुकुम के बगेर ही निहत्थे लोगो पर की गई ज्यादती.

 

पाकिस्तानी सुरक्षाबलों ने बलूच नागरिकों पर लाठीचार्ज के साथ-साथ आंसू गैस के गोले तक छोड़े।

घायलों को जिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहां पांच लोगों की हालत गंभीर बताई गई है। इस बीच बेबर्ग बलूच ने कहा कि ग्वादर जा रहे बेड़े को थाना सोना खान इलाके में रोका गया था। वह भी इस बेड़े का हिस्सा था। उन्होंने बताया कि बेड़े को मास्तंग जाने से रोका गया और सुरक्षाबलों ने इसके लिए लाठीचार्ज के साथ-साथ लोगों पर आंसू गैस के गोले तक छोड़े।

शांतिपूर्ण बलूच बेड़ों पर पाकिस्तानी सुरक्षाबलों ने  हमला किया और मासूम लोगों पर फायरिंग की।

एक्स पर एक पोस्ट में बलूच याकजेहती समुदाय ने कहा कि राज्य की सेना और पुलिस ने उनके शांतिपूर्ण बेड़ों पर हमला किया और मासूम लोगों पर फायरिंग की। बीवाईसी की एक और नेता महरंग बलोच ने कहा कि सुरक्षाबलों ने ग्वादर जा रहे 200 लोगों को गिरफ्तार भी किया है। हालांकि, सरकार ने इस घटना में बलूच संगठन के दावों को झूठा बताते हुए खारिज कर दिया।

बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती या प्रांतीय सरकार के हुकुम के बगेर ही निहत्थे लोगो पर की गई ज्यादती.

सरकार की तरफ से कहा गया है कि बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती या प्रांतीय सरकार की तरफ से पुलिस और सुरक्षाबलों को ऐसा कुछ भी करने का आदेश नहीं दिया गया था। हमारे दरवाजे अभी भी बातचीत के लिए खुले हैं। सरकार ने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन लोगों का अधिकार है। लेकिन बलूच याकजेहती कमेटी सिर्फ अपने अधिकारों को याद रखना चाहती है और प्रशासन के अधिकार को नजरअंदाज करती है।

Source link

यह भी पढ़ें.

अमेरिका में पकड़ा गया 125 करोड़ रुपये का इनामी ड्रग माफिया एल चैपो का बेटा.

 

यूक्रेन बौखलाया मोदी की मास्को यात्रा से की घटिया हरकत. मिसाइल की बेहद गोपनीय जानकारी लीक कर दी. 

मेरा परिचय।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *